गांव-गांव में गरीबों का उपचार करने वाले डॉक्टर ताम्रकार नहीं रहे, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार…

0
213

22 जून 2019 रायपुर। जाने माने चिकित्सक डॉक्टर कन्हैया लाल ताम्रकार का 21 जून को रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होंने जीवन पर्यन्त रिसाली, मरोदा, धमधा एवं देवादा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा की। डॉ ताम्रकार सस्ती एवं उत्तम चिकित्सा के पक्षधर थे। उन्होंने सभी गाँव वालों के लिए सस्ता और उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित किया। कल शाम उनके बड़े दामाद आशीष ताम्रकार, छोटे दामाद विधायक एवं भिलाई के महापौर देवेंद्र यादव और रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार उनके पुत्र डॉ विक्रांत ताम्रकार ने किया। डॉ. ताम्रकार, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री हिम्मत लाल ताम्रकार व इंजीनियर अशोक ताम्रकार के छोटे भाई थे। इंजीनियर देवानंद ताम्रकार के बड़े भाई थे। ताम्रकार समाज के सभी सदस्य, रामकृष्ण हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मढ़रिया, डॉ शैलेश शर्मा एवं शहर के गणमान्य सदस्य उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here