VIDEO: भिलाई में निकली भोले बाबा की बारात, पत्नी वीणा सिंह के साथ शामिल हुए पूर्व सीएम रमन, देर रात तक झूमते रहे भक्त, अगर आप देखने से चूक गए है, तो यहां वीडियो और फोटो में देखें पूरी बारात…

0
155

05 मार्च 2019, भिलाई। महाशिवरात्रि पर ट्विनसिटी के लोगों को उज्जैन के महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ बनारस, त्रयंबकेश्वर, पशुपति नाथ के दर्शन हुए। मौका था भोले बाबा की बारात का। भिलाई में बोल बम सेवा समिति ने 11वें साल यह आयोजन किया। इसमें भगवान शिव विभिन्न स्वरूपों झांकी आकर्षण का केंद्र रही।


आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि बाबा की बारात दोपहर 3 बजे इंदिरा नगर हथखोज स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निकली। जो ट्रांसपोर्ट नगर, डबरापारा, खुर्सीपार गेट के पास शिव मंदिर, पावर हाउस चौक के राज राजेश्वरी मंदिर, जोन-1 के मंदिर होते हुए वापस जाेन-2 के मां दुर्गा मंदिर में प्रांगण पहुंची। बारात का जगह-जगह भक्तों ने स्वागत किया। शाम 7 बजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पत्नी वीणा सिंह के साथ बाबा की बारात में शामिल हुए। उन्होंने राज राजेश्वरी मंदिर में महाकाल की तर्ज पर शिवजी का अभिषेक किया। भजन भी सुना। इसके बाद बाबा की बारात देखी।

बोल बम सेवा समिति चरोदा की ओर से महाशिवरात्रि पर 1051 कलशों की यात्रा निकाली। महिलाएं शामिल हुईं।

झूमते रहे भक्त

  • हथखोज से दुर्गा मंदिर जोन-2 तक गई बारात।

देर रात तक चला भंडारा

  • बाबा की बारात के बाद दुर्गा पंडाल के पास मैदान में भंडारा का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
  • इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here