देवबलौदा महोत्सव में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, बोले- देवबलौदा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने शासन प्रतिबद्ध, तालाब सौंदर्यीकरण हो या कोई भी काम, शासन करेगी पहल

0
108

05 मार्च 2019 भिलाई। देवबलौदा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने शासन प्रतिबद्ध है। पर्यटकों को सुविधा पहुंचाने की दृष्टि से एवं सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्य शासन द्वारा किए जाएंगे। देवबलौदा महोत्सव के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवबलौदा हमारे क्षेत्र की धरोहर है। इसके विकास को लेकर शासन प्रतिबद्ध है। चाहे तालाब का सौंदर्यीकरण हो, अथवा अन्य विकास कार्य हो। शासन द्वारा हर संभव पहल की जाएगी। इस अवसर पर महाशिवरात्रि की भी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने देवबलौदावासियों को दी।

  • उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि इस प्राचीन मंदिर के समीप आप हर साल देवबलौदा महोत्सव मना रहे हैं।
  • इस क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को आगे ले जाने का यह बहुत अच्छा माध्यम है।
  • इस महोत्सव में कलाकारों ने अपने सुंदर अभिनय से लोगों का मन मोह लिया है।
  • महाशिवरात्रि में शिव की आराधना के साथ ही देवबलौदा महोत्सव के आगाज से लोग बहुत खुश हैं।
  • शिवरात्रि के अवसर पर आप नशामुक्ति का शुभ संकल्प लें। अपनी सभी बुराइयों को त्याग दें।
  • शिवरात्रि का सबसे अच्छा संकल्प नशामुक्ति को लेकर हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव आशुतोष हैं।
  • बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले हैं। यदि हम पूरी श्रद्धा से, मनोयोग से निःस्वार्थ भाव से कोई शुभ संकल्प लें तो यह अवश्य पूरा होगा।
  • मुख्यमंत्री ने देवबलौदा महोत्सव के आयोजकों को भी बधाई दी।
  • उन्होंने कहा कि आप लोगों की कड़ी मेहनत से इतना सुंदर आयोजन हो पा रहा है और लगातार देवबलौदा महोत्सव की लोकप्रियता बढ़ी है।
  • इस महोत्सव से क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

पदुमनगर, शिव मंदिर में की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूजा अर्चना

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई-3 पदुम नगर में शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर आप लोगों ने इतना सुंदर कार्यक्रम किया है।
  • इससे महाशिवरात्रि की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस दिन यदि हम कोई शुभ संकल्प लें तो शिव जी अवश्य ही उसे पूरा करेंगे।
  • आज मैं अपने क्षेत्र में शिव जी से जुड़े बहुत से पवित्र धामों में गया। वहां पूजा-अर्चना की और सबसे कहा कि नशा मुक्ति का संकल्प लें, इस दिशा में कार्य करें।
  • महाशिवरात्रि के दिन इससे शुभ संकल्प कुछ नहीं हो सकता कि आप नशे को पूरी तरह त्याग दें।
  • वहां सामाजिक जनों के नशामुक्ति दल के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मैंने उन्हें इस कार्य के लिए बधाई दी।
  • मैंने उन्हें कहा कि अपने समाज को मजबूत बनाने की दिशा में आप बहुत अच्छी पहल कर रहे हैं।
  • सकारात्मक ऊर्जा और दिशा से भरा समाज देश को भी मजबूत बनाता है।
  • महाशिवरात्रि जैसे अवसर ऐसे संकल्पों को मजबूत करते हैं।
  • पदुम नगर के आयोजकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के अवसर पर इतना सुंदर आयोजन होता है कि मन खुश हो जाता है।
  • बड़ी संख्या में पदुम नगर के लोग जुटते हैं। वे शिव भक्ति में पूरा दिन गुजारते हैं। आध्यात्मिक माहौल में मन नई ऊर्जा से संकल्पित हो जाता है और आगे बेहतर करने का संकल्प मजबूत होता है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी श्रद्धा भक्ति भाव और समर्पण के साथ किया गया संकल्प पूरा होता है। आज यह बहुत अच्छा आयोजन संपन्न हो सका है। इसके पीछे आयोजकों ने बड़ी मेहनत की है।
  • इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक खिलावन सिंह चैहान ने मंदिर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया कि नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर की महिमा बहुत गहरी है और दूर-दूर से श्रद्धालु इस अवसर पर यहां आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here