मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, 12 मार्च को मिलेगी किसानों को धान की अंतर राशि, कुल 13 हजार करोड़ रुपए की राशि की जाएगी ट्रांसफर…..

0
97
cm vishnu deo sai cgmetro

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में सभा को संबोधित करते हुए किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है, CM साय ने किसानों को धान की अंतर राशि देने की घोषणा कर दी है। 12 मार्च को मिलेगी धान की राशि……

मुख्यमंत्री ने 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि देने की घोषणा की है, किसानों के खाते में कुल 13 हजार करोड़ रुपए की राशि की जाएगी ट्रांसफर, 26 लाख से ज्यादा किसानों को दी जाएगी धान की अंतर राशि, 917 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से यह राशि दी जाएगी. मुख्यमंत्री 2 मार्च को जशपुर दौर पर पहुँचे थे इस दौरान उन्होंने लिंक कोर्ट शुरू करने की भी घोषणा की, गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपए, फरसाबहार मे सांस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख रुपए, शिवमंदिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रुपए की घोषणा की है