बड़ी खबर: कोरबा, धमतरी, राजनांदगांव नगर निगम के लिए OBC आरक्षण हुआ तय.. रायपुर निगम OBC की दौड़ से बाहर.. देखिए किस निगम को कौन-सी कैटिगरी में मिली जगह..

0
104

18 सितंबर 2019,रायपुर। छत्तीसगढ़ के 13 नगर निगमों में मेयर किस वर्ग का होगा, इसके लिए आरक्षण पर फैसला आज हो गया। कोरबा नगर पालिक निगम की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है। कोरबा के साथ ही धमतरी नगर पालिक निगम की सीट भी ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है। राजनांदगांव नगर पालिक निगम की सीट भी ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया है। जबकि रायपुर ओबीसी की दौड़ से बाहर हो गया है।

  • 1. भिलाई चरौदा (अनुसूचित जाति)
  • 2. रायगढ़ (अनुसूचित जाति महिला)
  • 3. अंबिकापुर (अनुसूचित जनजाति)
  • 4. धमतरी (अन्य पिछड़ा वर्ग)
  • 5. राजनांदगाँव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
  • 6. कोरबा (अन्य पिछड़ा वर्ग)
  • 7. रायपुर (अनारक्षित)
  • 8. जगदलपुर (अनारक्षित महिला)
  • 9. बिलासपुर (अनारक्षित)
  • 10. भिलाई (अनारक्षित)
  • 11. चिरमिरी (अनारक्षित महिला)
  • 12. दुर्ग (अनारक्षित)

इसके साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में अध्यक्षों के पदों के लिए भी आरक्षण किया जाएगा। नगरीय निकायों के लिए इस साल के अंत में होने वाले चुनाव से पहले चुनाव प्रक्रिया को लेकर ये एक सबसे अहम पड़ाव होगा। आरक्षण के आधार पर ही वार्डों से लेकर निगमों, पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों की राजनीति भी तय होगी। बताया गया है कि आरक्षण प्रक्रिया के लिए लॉटरी निकाली जा रही है।

बता दें आरक्षण का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ नगरपालिका (महापौर तथा अध्यक्ष) के पद के लिए आरक्षण की कार्यवाही आज रायपुर में शहीद स्मारक भवन में हो रही है।