लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर: विजय ने मोतीलाल वोरा का पैर छूकर विजय के लिए मांगा आशीर्वाद, तब वोरा का कुछ ऐसा था रिएक्शन, देखिए PHOTOS…

0
61

17 अप्रैल, 2019 दुर्ग। लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में चुनाव अभियान जोर-शोर से जारी है जहां प्रत्याशी विरोधियों से अपने आप को किसी भी तरीके से कम नहीं समझ रहे हैं। लेकिन दुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी इन सबसे अलग चल रहे है। दरअसल भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं कर रहे हैं लेकिन वे अपने विरोधियों के ही आशीर्वाद लेने में लगे हुए हैं। दुर्ग में आज महावीर जयंती पर रैली का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। बता दें इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया था।

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के इस व्यवहार को देखते हुए आज चारों तरफ उनकी वाहवाही हो रही है और उनकी तारीफ करें भी क्यों ना। जहां चुनाव के समय नेता अपने विरोधियों को देखकर मुंह फेर लेते हो। उन सब से अलग ऐसे नेता भी है जो अपने ही विरोधियों का आशीर्वाद लेने पर भरोसा रखते हैं।

गौरतलब है कि महावीर जयंती पर आयोजित रैली में पधारे पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। विजय बघेल आज सुबह महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित भगवान महावीर जी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद विजय बघेल जैन समाज द्वारा निकली गई रैली में सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here