विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने इतने वादे कर दिए कि भाजपाइयों को भी ये याद नहीं…तभी तो यहां भाजपा नेता मोबाइल देखकर देने लगे भाषण…देखिए तस्वीरें…

0
62

23 जून 2019 बालोद। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल एक से बढ़कर एक वादे करते हैं। कई बार वादे इतने हो जाते हैं कि नेताओं को याद भी नहीं रहते। जबकि विरोधी पार्टियों को एक-दूसरे के किए वादे याद रखने चाहिए। मगर शायद छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने भाजपाइयों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में इतने वादे कर दिए कि भाजपाइयों को मोबाइल से देखना पड़ रहा है कि कांग्रेस ने चुनाव में क्या वादे किए थे। ये ताजा उदाहरण शनिवार का है। जब बालोद जिले में भाजपा ने प्रदर्शन किया।

भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा मोबाइल देख-देखकर घोषणापत्र पढ़ा औेर भाषण दिया।

जी हां, राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार की 6 महीनों में जनविरोधी नीतियों के विरोध में शनिवार को बालोद जिले के भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। नया बस स्टैंड में सुबह 11 से शाम 4:30 बजे तक चले इस प्रदर्शन में जिले भर से भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदर्शन का प्रभारी पूर्व अध्यक्ष स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन नीलू शर्मा को बनाया गया था। भाजपाइयों ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादों को याद दिलाया। चुनाव जीतने जारी किए कांग्रेस के घोषणा पत्र में वादों की लिस्ट इतनी लंबी है कि भाजपाई उसे याद नहीं रख पा रहे थे। इसलिए उन वादों के लिस्ट की फोटो खींच कर अपने मोबाइल में रखे थे। इसी मोबाइल को देख भाजपाई भाषण देते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here