ब्रेकिंग: पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर.. सब इस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शहीद… कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

0
147

गढ़चिरौली। कोरोना संकट के बीच जहां कश्मीर घाटी आतंकियों से मुठभेड़ में सुलग रही है तो वहीं नक्सल इलाकों में नक्सली पुलिस  व प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़-झारखंड से नक्सलियों के आंतक की खबर आई थी। रविवार को गढ़चिरौली के जंगल में बंदुकों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। इसमें एक सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। इसके अलावा तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

  • महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। इसमें एक सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। इसके अलावा तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
  • मुठभेड़ पोयारकोटी-कोपरशी के जंगलों में हुई। गढ़चिरौली पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
  • इसी महीने की शुरुआत में गढ़चिरौली में नक्सलियों से मुठभेड़ की घटना सामने आई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया था।
  • मुठभेड़ की यह घटना प्रदेश के गढ़चिरौली जिले के पेंड्री के सिभट्टी के जंगलों में हुई थी।
  • इस मुठभेड़ में पुलिस की सी60 कमांडो टीम पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। सी 60 कमांडो टीम ने भी नक्सलियों पर फायरिंग शुरू कर दी।
  • लगभग एक घंटे तक मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले थे। नक्सलियों के जाने के बाद कमांडो टीम ने मौके से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया था।