ब्रेकिंग: नक्सलियों ने किसान की धारदार हथियार से की हत्या… सड़क किनारे मिला शव.. पुलिस मुखबिरी होने का लगाया आरोप..

0
93

ब्रेकिंग सुकमा। स्वंतत्रता दिवस के पहले नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मुखबिरी के शक में एक किसान की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन शव लेकर कोंटा थाने पहुंचे। नक्सलियों ने किसान पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

• कोंटा क्षेत्र के एलाडमडुगु निवासी कर्तम हूंगा (35) पुत्र भीमा का शव गुरुवार को सड़क किनारे मिला।
• सुबह ग्रामीण खेत की जुताई करने जा रहे थे, तो हत्या का पता चला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी।0
• इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
• कर्तम की पत्नी ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता था। देर रात उसे कुछ लोग बुलाने आए थे।
• कहा था कि बात करके छोड़ देंगे और फिर अपने साथ ले गए। कर्तम की टंगिया से वार कर हत्या की गई है।
• बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक में उसे मारा गया है। थाना प्रभारी कोंटा शिवानंद ने घटना की पुष्टि की है।