लोकसभा चुनाव में असफल होने के बाद बसपा-जनता कांग्रेस का टूटा गठबंधन, वहीं कई प्रभारियों पर गिरी गाज, बसपा के नए प्रदेश प्रभारी होंगे डॉ. राम कुमार..

0
81

03 जून 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में उम्मीद के विपरीत नतीजों के बाद अब बसपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठबंधन खत्म हो गया है। अब दोनों पार्टियां छत्तीसगढ़ में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव लड़ेगीं। बसपा को उम्मीद थी इस गठबंधन से उन्हें कुछ फायदा होगा लेकिन नतीजा इसके बिलकुल विपरीत रहा जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह फैसला लिया है।

वहीं करारी हार की गाज कई प्रभारियों पर गिरी है। खराब प्रदर्शन पर मायावती ने कई राज्यों के प्रभारियों को हटा दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी डॉ. अशोक सिद्धार्थ को हटाकर डॉ. राम कुमार कुरील को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले कुरील झारखंड के प्रभारी थे। इतना नहीं सुप्रीमों मायावती ने उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा समेत मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष छट्ठूराम व दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को हटा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here