राज्य सरकार ने आदिवासी विकास परियोजना के अध्यक्ष पद के लिए सौंपी जिम्मेदारी, जानिये किन विधायकों को मिली जिम्मेदारी, देखिये लिस्ट…

0
93

03 जून 2019, रायपुर। राज्य सरकार ने एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना में सलाहकार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त कर दिया है। 19 जिलों में बने आदिवासी विकास परियोजना के लिए ये नियुक्ति हुई है। जिसमें तीन मंत्री भी शामिल है। इनमें ज्यादातर कांग्रेस के आदिवासी विधायक शामिल हैं। सांसद दीपक बैज को बस्तर और दंतेवाड़ा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मंत्री कवासी लखमा ,प्रेमसाय सिंह और अनिला भेड़िया को भी आदिवासी विकास परियोजना के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। कवासी को सुकमा, अनिला बालोद और प्रेमसाय सिंह को सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here