26 नवंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में मनाया जाएगा संविधान दिवस.. पढ़ी जाएगी ‘उद्देशिका’.. संविधान के प्रति जागरूकता लाने 14 अप्रैल 2020 तक होंगे कई कार्यक्रम.. CS ने जारी किया आदेश..

0
182

रायपुर 22 नवंबर, 2019। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मंडल ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय कार्यालयों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें 26 नवंबर को पूरे प्रदेश में संविधान दिवस बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

डॉक्टर बी आर अंबेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है । जिसके तहत प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों और सभी शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय संविधान की उद्देशिका को पढ़ा जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों कॉलेजों यूनिवर्सिटी के छात्रों में संविधान तथा संविधान के मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता के लिए निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं व्याख्यान तथा सेमिनार आदि का आयोजन 26 नवंबर 2019 से 14 अप्रैल 2020 तक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में कई प्रतियोगिता किए जाएंगे।

इसी के साथ मुख्य सचिव आरपी मंडल ने कार्यक्रम का विस्तृत प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें शासकीय कर्मचारी अधिकारियों के अलावा आम जनता तक भारतीय नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का संदेश पहुंचाने की अपील की है।

पढ़िए भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका)