जब स्कूली छात्रों ने समझा प्रशासन का कामकाज, कलेक्टर कार्तिकेय गोयल बोले- सफलता के लिए मेहनत का नहीं होता कोई दूसरा विकल्प…

0
89

बलौदाबाजार 22 नवम्बर 2019। संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों से आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल अल्ट्राट्रेक रावन के विद्यार्थी रूबरू हुए। विभिन्न विभागों का भ्रमण करते हुए विद्यार्थियों ने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों को जिला प्रशासन और शासन के कामकाज के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों के जिज्ञासा भरे प्रश्नो का बहुत ही रोचक अंदाज में समाधान किया।

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने छात्रों से कहा कि जीवन मे किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नही होता है। सदैव लक्ष्य प्राप्ति हेतु आगे बढ़ो, समाज और देश का नाम रोशन करो।

इसके बाद जिला पुलिस कार्यालय में जाकर विद्यार्थियों ने एस पी नीतू कमल से मुलाकात किया और पुलिस प्रशासन के कामो के बारे में जाना। एस पी ने सभी विद्यार्थियों को आज के समय के ज्वलंत विषयों के बारे में बताया। जिसमे सोशल मीडिया का उपयोग, साइबर क्राइम तथा यातायात नियमो के पालन करने का आग्रह किया। एस पी ने सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कर एवं जिला पुलिस की पुस्तिका संगवारी सभी छात्रों को प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।

इसके बाद जिला पंचायत में जाकर उनके सभी कार्यो के बारे में समझा। वहां उनकी भेंट जिला पंचायत के सीईओ आशुतोष पांडेय से हुई। पांडेय ने विद्यार्थियों को पंचायतो के कामकाज के बारे मे बताया। उसके बाद विद्यार्थियों ने परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ी व्यजंनों का स्वाद चखा। वहाँ से सखी वन स्टॉप सेन्टर का अवलोकन किया।

अंत मे विद्यार्थियों ने श्री वाटिका वृद्धा आश्रम में पहुँचकर वृद्धजनो को गर्म कपड़े, कंबल एवं फल बाटे। इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 34 छात्र थे। पूरे भ्रमण के दौरान रिटायर्ड प्रोफेसर एस.एम पाध्ये, उप संचालक आशा शुक्ला, खेल अधिकारी प्रीति बंछोर एवं स्कूल के प्राचार्य संगीता क्रिस्टोफर, एवं अन्य शिक्षक कुणाल कोहली, रीना थॉमस, आर के मिश्रा और नीरज शर्मा उपस्थित थे।