छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा कोविड वैक्सीनेशन, 3768 सामान्य लोगों को लगा टीका..

0
89

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड वैक्सीनेशन का काम तेजी से होता नजर आ रहा है।  प्रदेश में सोमवार को 3,768 सामान्य लोगों को टीका लगाया गया। इसमें को 45 से 59 आयु वर्ग के बीमार व्यक्तियों के 509 लोग शामिल हुए। वहीं, 3259 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। प्रदेश की राजधानी रायपुर के शासकीय मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल और चिन्हित निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन हुआ। इसमें 353 सामान्य जनों ने टीका लगवाया।

वैक्सीन लगवाने पंजीकरण के लिए आधार कार्ड है जरूरी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब तक दो लाख 57 203 स्वास्थ्य कर्मियों में दो लाख 25 हजार 540 ने पहला डोज और 57 हजार 649 ने दूसरा डोज लगवाया है। वहीं, दो लाख 12 हजार 312 फ्रंट लाइन वर्कर्स में से एक लाख 55 हजार 597 लोगों ने पहला डोज लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वैक्सीन लगवाने पंजीकरण के लिए आधार कार्ड जरूरी है।

अनिवार्य है दूसरा डोज लगवाना

आधार कार्ड के अलावा वोटर आई कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, पेंशन दस्तावेज, डाइविंग लाइसेंस आदि में से कोई भी एक दस्तावेज मान्य होगा। सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में यह निशुल्क वैक्सीनेशन होगा। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपए शुल्क देना होगा। चिकित्सा विशेषज्ञों ने का कहना है कि पहला डोज लगवाने के बाद दूसरा डोज लगवाना अनिवार्य है।

आइए जानते हैं टीकाकरण की प्रक्रियाएं

1. स्व पंजीकरण

एक मार्च से कोविड 2.0, आरोग्य सेतु एप में पंजीयन करा सकते हैं। इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों का आप्शन होगा। संस्थान के चयन के साथ ही टीका लगावाने के समय का भी चयन कर सकते हैं।

2. सत्र स्थल पर पंजीकरण

टीकाकरण के लिए चिन्हित केंद्र में भी जाकर पंजीयन करा सकते हैं।

3. कोहार्ट पंजीकरण

आशा, मितानीन, नगरीय निकाय, पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्वसहायता समूहों की मदद ली जाएगी। जो टीकाकरण के लिए लोगों को चिन्हित करेंगे।

आपको बता दें प्रदेश में 100 केंद्रों में 3768 सामान्य लोगों का टीकाकरण हुआ है। किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्यगत समस्या आने की जानकारी नहीं मिली है। यह टीकाकरण लगातार चलेगा। सरकारी अस्पताल में वैक्सीन फ्री है। प्राइवेट अस्पताल में 250 रुपए देने होंगे। वैक्सीन लगवाने पंजीयन के लिए आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह की प्रक्रियाएं की जा सकती है।