2 करोड़ के स्वर्ण आभूषण से खजराना गणेश का श्रृंगार ,सवा लाख लड्डूओं का लगाया गया भोग ,बड़े गणपति को चोला चढ़ाया..

0
114

2 सितंबर 2019,इंदौर। गणेश चतुर्थी पर देश भर में गणेश उत्स्व की धूम धाम से मनाया जा रहा है। शहरभर के गणेश मंदिराें में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने आराध्य के दर्शन के साथ ही दिन की शुुरुआत की। वहीं घरों और पंडालों में भी जगमग लाइटोें के बीच गजाजन की स्थापना की गई। इसी बीच खजराना गणेश को 2 करोड़ के स्वर्ण आभूषण से श्रृंगार किया गया और सवा लाख लड्डूओं का भोग लगाया गया। वहीं बड़े गणपति पर सुबह चोला चढ़ाकर गणेशोत्सव की शुरुआत की गई।

कलेक्टर लोकेश जाटव ने परिवार सहित भगवान का पूजन किया। वहीं मंत्री तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा ने भी खजराना गणेश के दर्शन किए। भट्‌ट के अनुसार चार स्टेप के माध्यम से एक साथ 200 से ज्यादा भक्त भगवान के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में इस प्रकार का प्रबंध किया गया है। भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी ने बताया कि सोमवार सुबह खजराना गणेश को सवा लाख मोदक का भोग लगाया गया।

पं. धनेश्वर दाधीच ने बताया सवा मन घी और सिंदूर का चोला भगवान को चढ़ाया गया है। चांदी के मुकुट के स्थान पर भगवान को चार फीट का साफा पहनाया गया है। सोमवार सुबह 7 बजे गणेश आराधना, 9 बजे गणेश अर्थवशीष व हवन हुआ। रात में भगवान की आरती होगी।