दुनिया को अलविदा कह गए दुर्ग पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पुकेश्वर भरदीय, प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर…

0
128

रायपुर। दुर्ग के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डॉ. पुकेश्वर भरदीय दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके निधन की खबर से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डॉ. पुकेश्वर भरदीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग और कांग्रेस के कर्मठ सिपाही, ग्राम भरदा (कोनारी) निवासी दाऊ डॉ. पुकेश्वर भरदीय जी के आकस्मिक निधन होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति: