मशहूर संगीतकार कल्याण सेन का कोरोना से निधन

0
120

रायपुर। मुंबई और रायपुर में सक्रिय संगीत निर्देशक-कल्याण सेन का आज सुबह 5 बजे कोरोना से निधन हो गया। कल्याण, चर्चित संगीतकार और संगीत शिक्षक अरुण कुमार सेन और अनीता सेन के बेटे थे। निधन की सूचना कल्याण के छोटे भाई, संगीतकार, नाटककार शेखर सेन ने सुबह फेसबुक पर पोस्ट कर दी।