महिला लिपिक कर्मचारी ने की खुदकुशी.. जिस सरकारी क्वार्टर में की खुदकुशी वहां पहले इंजीनियर भी कर चुका है सुसाइड..

0
99

31अक्टूबर2019,गरियाबंद@ परमेश्वर कुमार साहू (छुरा)। महिला लिपिक कर्मचारी का खुदकुशी करने की खबरें सामने आ रही है। मामला गरियाबंद जिले के छुरा तहसील कार्यालय का है। जहां महिला कर्मचारी ने सरकारी क्वार्टर के बाथरूम में फांसी लगाई है।

उक्त महिला कर्मचारी छुरा तहसील कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थ थी। वह अपने दिव्यांग भाई के साथ सरकारी क्वार्टर में रहती थी। फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले को लेकर छुरा पुलिस जांच में जुटी हुई है। वही जानकारी के मुताबिक इसी क्वार्टर में पहले भी एक सब इंजीनियर खुदकुशी कर चुका है।