अधिकारी-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी.. भूपेश सरकार बहुत जल्द हटा सकती हैं ट्रांसफर पर बैन.. कैबिनेट की बैठक में हुई चर्चा..

0
254

रायपुर 12 जून, 2019। छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। भूपेश सरकार अब जल्द ही ट्रांसफर पर बैन हटाने जा रही है। दरअसल आज मंत्रालय में हुई मंत्रीमंडल की बैठक में नई तबादला नीति पर चर्चा की गई। बैठक में मंत्रियों ने तबादले पर लगे बैन को जल्द ओपन करने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर प्राथमिक चर्चा की गई। माना जा रहा है कि अगली कैबिनेट की बैठक में भूपेश सरकार की नई तबादला नीति पर मुहर लग सकती है। जिससे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण की प्रकिया पूरी की जा सकती है।

बैठक के बाद कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रेस कॉफ्रेंस में तबादला से संबंधित विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस बात पर सहमति बनी है कि तबादलों पर बैन जल्द हटाया जाना है, लेकिन तबादलों पर बैन हटाने की तिथि पर अंतिम सहमति नहीं बनी है। चौबे ने कहा कि इस विषय पर जल्द निर्णय ले लिया जायेगा। इस बारे में राज्य सरकार के प्रशासनिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि जून के अंतिम सप्ताह से तबादलों पर लगा बैन हटाया जा सकता है, जो कि करीब 1 महीने के लिए लागू रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here