VIDEO: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर गृहमंत्री राजनाथ कस रहे थे तंज, इतने में आ गई आंधी, पंडाल तक गिर गए, बीच में ही खत्म करनी पड़ी सभा, उससे पहले गृहमंत्री ये बोले…

0
86

11 अप्रैल, 2019 भिलाई। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की भिलाई में सभा हुई। सभा तय समय में हुई। लेकिन इत्तेफाक से ठीक उसी टाइम पर मौसम बिगड़ने लगा। राजनाथ सिंह ने अपना भाषण विपक्ष के नेताओं के खिलाफ तंज कसते हुए किया। कहा, कहा कांग्रेस हमेशा से गरीबों के नाम पर वोट मांगते आई है। उनकी तीन पीढ़ियों के नाम लेते हुए बोले अब भी वह गरीबों के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। इतने में ठीक 20 मिनट बाद तेज हवा चलने लगी। आंधी आने लगी। फिर राजनाथ सिंह ने कहा, ये है भाजपा। आंधी-तूफान आ रही है। अब सभा खत्म करने का वक्त आ गया है। इतने में राजनाथ सिंह ने सभा समाप्त की और वे चले गए। इससे पहले राजनाथ ने विजय बघेल के लिए लोगों से वोट मांगा।

राजनाथ ने क्या कहा…

  • – भाजपा के स्टार प्रचारक व केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की पहली आम सभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंनेे कहा कि कांग्रेस पिछले कई सालों से गरीबों के नाम पर वोट मांग रही है पर गरीबों का भला कभी नहीं किया। 
  • – हमारी सरकार ने सिर्फ चार साल में ही एक लाख से अधिक परिवारों को पक्का आवास दिया। 
  • – 13 लाख गैस कनेक्शन दिए। नक्सवाद की समस्या का 2022 तक खात्मा कर देंगे। विधायक भीमा मंडावी और जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
  • – दुर्ग की सभा को संबोधित करने लंबे अरसे बाद आया हूं। आप सभी को शीश झुका कर नमन करता हूं। 
  • – दो दिन पहले लोकप्रिय विधायक भीमा मंडावी और पांच जवान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री से कहा है कि नक्सलवाद पर कार्रवाई जल्द होना चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी। 
  • – 2022 तक नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। नक्सलवाद को अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा इसको रुकना चाहिए। – भारत मोदी जी के सरकार में चीन रूस और अमरीका को भी सुरक्षा व्यवस्था में पीछे कर देंगे। 
  • – 5 सालों में 13 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। 2022 तक एक भी कच्चा मकान नहीं रहेगा। 
  • – ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से 1 लाख 16 हजार गांव में इंटरनेट पहुंचा। 
  • – कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ समर्थन मांगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रद्रोह कानून को हटाने की बात कही है। हम कानून को और ज्यादा सख्त करेंगे।
  • – भाजपा भारत में हिन्दू मुस्लिम सब को सुरक्षा देगा। 
  • – कभी आपने सोचा था कि प्रधानमंत्री को कोई चोर कहेगा। पद की गरिमा होती है।
  • – सबसे ज्यादा लूट और चोरी कांग्रेस के शासनकाल में हुई है। 
  • – बहादुर एयर फोर्स के जवानों ने पुलवामा हमले का जवाब दिया तो कांग्रेस ने सवाल उठाया। शेर लाश नहीं गिनते। ये गीदड़ों का काम है।
  • – उनका इतना कहते ही आंधी तूफान शुरू हो गया। टेंट उड़ गया, फ्लैक्स फट गया। माइक हिलने लगा तब कहा लो गया तूफान ये है भाजपा की ताकत।

गृहमंत्री को सुनने उमड़ी थी भीड़

  • – दुर्ग लोकसभा चुनाव-2019 में पहली सभा में केन्द्रीय मंत्री सिंह को सुनने बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे। 
  • – विधायक विद्यारतन भसीन, प्रत्याशी विजय बघेल, जिला अध्यक्ष सांवला राम डाहरे, चरोदा निगम महापौर चंद्रकांता मांडले, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय मंच पर मौजूद रहे। 
  • – प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा के कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here