मेहुल मारू और उनकी टीम ने कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू को दिया समर्थन, मेहुल ने अमित जोगी पर तंज कसते हुए पूछा सवाल.. पढ़िए..

0
97

आखिर अमित जोगी की क्या मजबूरी है कि कांग्रेस को समर्थन देने के बावजूद अपने नेताओं पर क्यों नहीं कर रहे हैं कार्रवाई..? – मेहुल मारू

11 अप्रैल, 2019 राजनांदगांव। जोगी कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मेहुल मारू ने आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भोलाराम साहू से मुलाकात किए। गेंदाटोला में मिलकर उन्हें समर्थन दिया। मेहुल ने कहा संसदीय सीट में मौजूदा स्थिति में भाजपा को हराने में कांग्रेस ही पूरी तरह सक्षम है, आज से वे और उनके साथी कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू के पक्ष में वार्डो और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश को धार्मिक और आर्थिक आधार पर अस्थिर करने का कार्य किया है । आज देश मे मोदी – शाह और भाजपा को पराजित करने के लिए कांग्रेस ही एक मात्र दल है। जैसे लंका विजय हेतु राम सेतु का निर्माण वानर सेना ने किया और उस निर्माण कार्य मे गिलहरियों की भूमिका थी ठीक उसी प्रकार हम सभी यह नैतिक जिम्मेदारी का कार्य कर रहे। इसलिए हर एक व्यक्ति को नैतिक तौर पर कांग्रेस को समर्थन देना चाहिए।
मेहुल मारू ने इस्तीफे के समय जो कहा वो सिध्द होता है की जनता कांग्रेस नीति रीति से भटक गई है। जोगी कांग्रेस पर तंज कसते हुवे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से सवाल किया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अपने प्रत्याशियों नहीं उतारा, गठबंधन बसपा से किया है और उनकी पार्टी के नेतागण प्रदेश भर में कांग्रेस का समर्थन कर रहे, जिसका अमित जोगी स्वगात क्यों नहीं कर रहे। यदि वे कांग्रेस का समर्थन नहीं कर रहें तो समर्थन करने वालो को निलंबित करने का साहस क्यों नही दिखाते क्या मजबूरी है।

समर्थन देने कुबेर वैष्णव, राजेश चौहान,नंदलाल बंदे, दिनेश विश्वकर्मा,अभय झा, खिलेश बंजारे,निहाल नकवी, कृष्णा भारती, निखिल सागर, चंद्रकांत पटेल, अरविंद साहू, तौसीफ गोरी, रामकुमार टेबुलकर, संतोष सहारे, विनोद मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, श्याम सिन्हा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here