VIDEO: पौधे लगाने सरकारी कार को छोड़ सीधे साइकिल से तालाब पहुंचे आयुक्त सुंदरानी…हरियाली के लिए लोगों से की ये अपील…

0
166

18 जुलाई 2019, भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त एसके सुंदरानी कार्यालयीन समय के पूर्व भी सुबह प्रतिदिन साइकिल से गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। आज स्वास्थ्य खराब होने के पश्चात भी पर्यावरण का संदेश देने हेतु साइकिल से मानव सेवा परिसर पहुंचे विगत कुछ दिन पूर्व में हुए वृक्षारोपण में भी आयुक्त साइकिल की सवारी करते हुए वृक्षारोपण स्थल नेहरू नगर पश्चिम पहुंचे थे। आज मानव सेवा परिषद परिसर स्थित तालाब के किनारे चारों ओर वृक्षारोपण किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां पर श्रमदान करते हुए तालाब के खरपतवार को निकालकर एक मानव श्रृंखला बनाते हुए उपस्थित लोगों ने अपना योगदान पर्यावरण के प्रति दिया था। इसके पश्चात उसी दिन चैन माउंटेन एवं श्रम बल आदि के माध्यम से तलाब की संपूर्ण रूप से सफाई आयुक्त सुंदरानी के निर्देश पर कर दिया गया है। अब तालाब पानी से भर गया है जो की मनमोहक एवं अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है यहां पर महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भी जनभागीदारी से श्रमदान किया था। एवं वृक्षारोपण पुरस्कार प्रतियोगिता के आयोजन की शुरुआत की थी। तब उनके साथ बहुत से नागरिक साइकिल रैली निकालकर मानव सेवा परिसर पहुंचे थे।

आज जन भागीदारी के माध्यम से वृक्षारोपण किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया। चंपा, पाम, करंज, नीम, गुलमोहर आदि के पौधे रोपित किए गए। अभी तक निगम भिलाई द्वारा ढाई हजार से अधिक पौधे विभिन्न सुरक्षित स्थलों पर किए हैं एवं उसमें सिंचाई की व्यवस्था भी की गई है। विभिन्न संस्थानों एवं जनभागीदारी से निगम भिलाई इस दौरान वृक्षारोपण कर रहा है जिसमें बड़ी मात्रा में लोग अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। साथ ही निगम के उद्यान विभाग से निशुल्क पौधे भी पर्यावरण को प्रोत्साहित करने प्रदान किए जा रहे हैं।

वृक्षारोपण पुरस्कार प्रतियोगिता मोर पेड़ मोर जिंनगानी से लोग जुड़ रहे हैं अभी तक बहुत से लोगों ने स्मार्ट भिलाई ऐप में सेल्फी अपलोड किया है प्रतिदिन इसकी संख्या बढ़ती जा रही है। आयुक्त एसके सुंदरानी ने कहा वृक्ष लगाना एवं उसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है इसीलिए जनभागीदारी से वृक्षारोपण किया जा रहा है, भिलाई क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा करते हुए हरियाली लाने की अपील की गई है। इस दौरान मानव सेवा परिसर के प्रदीप बाकलीवाल, श्रीमती मुरकुटे एवं उनके सहयोगी तथा निगम भिलाई से जोन क्रमांक 5 के सहायक अभियंता विनीता वर्मा, उप अभियंता स्वेता महेश्वर सहित आमजन ने मिलकर वृक्षारोपण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here