सीजन में पहली बार दर्ज किया 38 डिग्री तापमान, अगले 48 घंटे में आंधी-तूफान की संभावना..

0
100

रायपुर 26 मार्च, 2019। छत्तीसगढ़ में तापमान में रविवार तक पिछले 10 सालों का रिपार्ड तोड़ रखा था। लेकिन अचानक सोमवार को तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी। पिछले दो दिनों से प्रदेश का तापमान 35 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। सोमवार को राजधानी में 38 डिग्री तापमान था वहीं बिलासपुर में 37.7 जगदलपुर में 37.6 राजनांदगांव में 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

  • इस सीजन में इन सभी जिलों में पहली बार तापमान 37 के पार गया है।
  • दिन में 12 बजे के बाद से तेज धूप की चुभन महसूस की जा रही है।
  • जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
  • मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में तापमान बढ़ने के साथ साथ आंधी तूफान के संकेत भी मिल रहे हैं।
  • मौसम बदलने का प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है।
  • इस बार मार्च के अंत तक ऊपरी हवा का चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार मौसम में परिवर्तन का दौर देखने को मिल रहा है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल में इसका असर कम दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here