Solar Eclipse 2019: भारत समेत दुनिया के कुछ देशों में लाखों लोगों ने देखा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, देखें तस्वीरें …

0
77

26 दिसंबर 2019 नई दिल्ली: यह साल का तीसरा सूर्यग्रहण था, लेकिन पूर्ण सूर्यग्रहण के रूप में यह साल का पहला ग्रहण था। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 8:17 मिनट से 10: 57 मिनट तक रहा यही वजह है कि वैज्ञानिकों के लिए और खगोलिय घटनाओं पर नजर रखने वालों के लिए इस दिन के बेहद खास मायने थे।

इस दौरान वैज्ञानिक सूर्य के वायुमंडल की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसको भारत समेत दुनिया के कुछ देशों में लाखों लोगों ने देखा। इसका दीदार करने वालों में पीएम मोदी भी शामिल थे। इससे पहले इस साल छह जनवरी और दो जुलाई को आंशिक सूर्यग्रहण लगा था, लेकिन, ये भारत में दिखाई नहीं दिए थे। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार था।

यहां भी देखा गया सूर्यग्रहण

साल 2019 इस अंतिम सूर्य ग्रहण को भारत समेत नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, चीन, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में असर दिखाई भारत के कुछ भागों में आंशिक सूर्य ग्रहण ही देखा गया। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 3.30 घंटे की रही।

देश और दुनिया में कहां कैसा दिखाई दिया वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण, देखें तस्वीरें

जायद


इंडोनेशिया


मुंबई


म्‍यांमार


अबूूधाबी


दुबई


चेन्‍नई

अहमदाबाद


भुवनेश्‍वर


कोच्‍ची