तेज आंधी और झमाझम बारिश के चलते निर्माणाधीन मकान ढहा, हादसे में 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल..

0
71

05 जून 2019, धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना इलाके में आधे घंटे की झमाझम बारिश और आंधी के चलते निर्माणाधीन मकान ढह गया। इस घटना में 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। वही एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। मृतक मजदूरों का नाम ईश्वर साहू, केशव साहू और पदम साहू बताया जा रहा है। घायल मजदूर का नाम नोहर साहू है। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना और कोतवाली थाना पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आंधी तूफान के बाद इलाके में बिजली गुल है। बिजली गुल होने के चलते रेस्क्यू में परेशानी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here