UPSC RESULT: सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रदीप सिंह Topper.. देखें टॉपर्स की पूरी सूची लिस्ट..

0
336

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा है। कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चुने गए उम्मीदवारों में 304 जनरल कैटेगरी से, 78 उम्मीदवार EWS, 251 उम्मीदवार OBC, 129 SC और 67 ST कैटेगरी से हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

UPSC ने 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा है। इनमें 91 जनरल, 9 EWS, 71 OBC, 8 SC, 3 ST कैटेगरी के हैं।

ये हैं टॉप 20 की लिस्ट

1. प्रदीप सिंह

2. जतिन किशोर

3. प्रतिभा वर्मा

4. हिमांशु जैन

5. जयदेव सी एस

6. विशाखा यादव

7. गणेश कुमार भास्कर

8. अभिषेक सारफ

9. रवि जैन

10. संजिता मोहपात्रा

11. नूपुर गोयल

12. अजय जैन

13. रौनक अग्रवाल

14. अनमोल जैन

15. भौंसले नेहा प्रकाश

16. गुंजन सिंह

17. स्वाति शर्मा

18. लविश ओर्डिया

19. श्रेष्ठा अनुपम

20. नेहा बनर्जी

अपने परीक्षा का परिणाम देखने के लिए आपको यूपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने लॉगइन करने का विकल्प आएगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित किया जाएगा। इस रिजल्ट को आप सेव कर सकते हैं।