नियमितिकरण की मांग को लेकर 14 फरवरी को जंगी प्रदर्शन.. अनियमित कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया एलान…

0
318

रायपुर 03 फरवरी, 2020। छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ (संयुक्त मोर्चा) ने आगामी 14 फरवरी को नियमितिकरण की मांग को लेकर एक जंगी प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। महासंघ (संयुक्त मोर्चा) के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू ने इसकी घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सभी जिलों के अनियमित और संविदा कर्मचारियों को इस आंदोलन की सूचना भी भेजी जा चुकी है। छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ (संयुक्त मोर्चा) द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें इसकी पूरी सूचना दी गई है।

आप भी पढ़िए पूरा प्रेस नोट..

14 फ़रवरी 2020 को अनियमित कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा जंगी प्रदर्शन

(55 से अधिक अनियमित संगठन का समर्थन)

2 फ़रवरी 2020 रविवार 12 बजे कलेक्टोरेट गार्डन रायपुर में तैयारी हेतु बैठक छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ (संयुक्त मोर्चा) प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों [संविदा, दैनिक वेतन भोगी, केन्द्र व राज्य की योजनाओं में कार्यरत, कलेक्टर दर, मानदेय पर कार्यरत, प्लेसमेंट, अशंकालिक, जाबदर, स्थानीय प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत तथा अन्य किसी भी विधि से नियुक्त शासकीय/अर्द्धशासकीय कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों] का संगठन है और अपने सदस्यों के हित में 5 सूत्रीय मांग को लेकर विगत वर्षों से निरंतर संघर्षरत है।

माननीय मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने हमारे संघर्ष के दिनों में हमारे मंच पर आये और उनकी सरकार बनने पर 10 दिवस में नियमित करने का वादा किया था तथा हमारी मांगों को कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने का वादा किया। इसी प्रकार दिनांक 14.02.2019 को आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इस वर्ष किसानों के लिए है आगामी वर्ष कर्मचारियों का होगा के वचन से हम काफी आशान्वित है। परन्तु अनियमित कर्मचारियों की छटनी ने हमारी कमर तोड़ दी है, छटनी से अनियमित साथियों में असुरक्षा, भय, रोष, असंतोष व्याप्त है तथा प्रशासन के इस कृत्य से कर्मचारियों के मन में यह सवाल पैदा होता है कि इसी तरह से छटनी जारी रहेगी तो नियमितीकरण किसकी और कैसे होगी। संयुक्त मोर्चा द्वारा अपनी नियमितीकरण एवं छटनी न करने की मांग सहित 5 सूत्रीय मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने हेतु दिनांक 14.02.2020 शुक्रवार को जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तैयारी हेतु दिनांक 02.02.2020 रविवार को 12 बजे कलेक्टोरेट गार्डन रायपुर में 55 से अधिक अनियमित संगठनों, छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील/अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय/संभागीय/जिला स्तरीय/विकासखंड स्तरीय पदाधिकारियों का बैठक आहूत किया गया।

(गोपाल प्रसाद साहू) प्रदेश अध्यक्ष (संयुक्त मोर्चा)