छत्तीसगढ़ के मौसम ने बदला मिजाज, प्रदेश के इन इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश और ओलावृष्टि

0
137

रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलते नजर आ रहा है। दो दिन से हल्के बादल छाए हुए है। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली रही। मौमस विभाग का कहना है कि दो पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च को प्रभावित कर रहा है।

हल्की वर्षा होने की है संभावना

निचले स्तर पर ईस्टरलीज (पूर्वी हवा) और वेस्टरलीज (पश्चिमी हवा) और द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति के बीच संगम के कारण, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 13 मार्च तक गरज के साथ पृथक वर्षा की संभावना है। छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास में चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किमी से ऊपर तक स्थित है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के 12और 13 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

दिन के तापमान में आई कमी

मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में भारी कमी देखने को मिल रही है। गुरुवार को हल्की उसम रही। राजधानी में ही दो दिन पहले अधिकत तापमान 38 डिग्री तक पहुंच चुका था, जो अब 27.4 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी चार से पांच डिग्री तक गिरावट आई है। राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया।