खुशी-खुशी जा रहे थे अपने घर गुजरात, अचानक से रायपुर में हुआ ऐसा हादसा की चली गई 7 मजदूरों की जान

0
149

रायपुर। कोरोना काल मे अपने घर जाने की खुशी अलग ही होती है। ऐसी ही खुशी को व्यक्त करते हुए एक मजदूरों से भरी बस ओडिसा के गुंजाम से सूरत गुजरात के लिए निकली। वह ओडिसा से निकली ही थी कि आज सुबह साढ़े पांच बजे राजधानी रायपुर में कृषि विश्वविद्यालय के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें 7 मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई और 20 से अधिक श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हैं। सभी को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का मामला है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
बस की बॉडी एक तरफ से आधी अंदर दब गई थी, जिसके कारण मजदूर अंदर ही फंसे हुए थे। पुलिस ने मशक्कत के बाद फंसे लोगों को निकाला। तब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। घायलों को एंबुलेंस से मेकाहारा ले जाया गया। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।