युवा कांग्रेस की क्रांति यात्रा में शामिल होने दुर्ग जिले से कार्यकर्ता रवाना, पूरी एक बोगी को किया बुक, 30 काे राहुल करेंगे संबोधित

0
78

28 जनवरी 2019 भिलाई। युवा क्रांति यात्रा का समापन नई दिल्ली में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेशभर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी दिल्ली जा रहे हैं। सोमवार को दुर्ग-भिलाई और ग्रामीण क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन से ट्रेन में रवाना हुए। युकां के प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय और जिला उपाध्यक्ष मो. शाहिद के नेतृत्व में 150 से अधिक कार्यकर्ता सबसे पहले दुर्ग स्टेशन पहुंचे। जहां युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कोको पाढ़ी, महेंद्र गंगोत्री और पीसीसी सचिव जितेंद्र साहू व हेमंत बंजारे मौजूद रहे।

युकां उपाध्यक्ष मो. शाहिद ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव आैर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में देशभर में क्रांति यात्रा निकाली गई। जिसका समापन 30 जनवरी को होगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here