किशनपुर हत्याकांड और महासमुंद पुलिस की बदसलूकी की राज्यपाल अनुसुइया उइके से शिकायत… डॉक्टर ममता साहू के नेतृत्व में पीड़ित परिजनों ने गवर्नर से की मुलाकात…

0
55

रायपुर 27 फरवरी, 2020। किशनपुर हत्याकांड और महासमुंद पुलिस द्वारा पीड़ित परिवारों के साथ बदसलूकी को लेकर साहू समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ ममता साहू के नेतृत्व में राज्यपाल अनुसुइया उइके से आज मुलाकात की। साहू समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉक्टर ममता साहू ने बताया कि आज पीड़ित परिवारों के साथ उन्होंने माननीया राज्यपाल अनुसुइया उइके जी को किशनपुर हत्याकांड की जानकारी दी।

40 मिनट की मुलाकात में डॉक्टर ममता साहू समेत पीड़ित परिजनों ने चालान में लीपापोती करना और महासमुंद पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक आचरण करना, साक्ष्य मिटाना और आरोपियों को प्रश्रय देना इन सबकी शिकायत राज्यपाल से की गई। और पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की बात राज्यपाल के समक्ष रखी है। डॉक्टर ममता साहू के साथ पीड़ित परिवार जन उपस्थित थे।

ये भी खबर पढ़ें ..